कठुआ। शहर के आसपास दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग की घटना में किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। मंगलवार दोपहर गांव चक दराब खां के पास थ्रेशरिंग के दौरान आग लगने से किसान भाग हुसैन को हजारों का नुकसान हुआ है। प्रभावित किसान के अनुसार दोपहर के समय जब वह अपनी फसल से दाने निकालने के लिए थ्रशरिंग कर रहे थे, अचानक आग भड़क गई।
आग की लपटे देख सबसे पहले किसान ने ट्रैक्टर हटाया। थ्रेशर को हटाकर अलग किया तब तक करीब 50 बंडल फसल जल गई। फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचती तब तक फसल जलकर राख हो गई। वहीं देर शाम ड्रीमलैंड पार्क के पास खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम आग पर काबू करने में लगी थी।