फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग इकाई पैक मैन में मंगलवार शाम आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। जानकारी मिलते ही फायर टेंडर घटनास्थल पर रवाना हो गया। रात आठ बजे के बाद भी दमकल अमला आग बुझाने में जुटा रहा। शाम पांच बजे से भड़की आग को नियंत्रित करने के लिए जहां एक-एक कर तीन फायर टेंडरों को काम पर लगा दिया गया। वहीं आग बढ़ती देख हीरानगर से भी फायर टेंडर बुलाया गया। शाम साढ़े सात बजे तक जब आग नहीं बुझी, तो सांबा से भी फायर टेंडर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे के लगभग हटली लिंक मार्ग से सटी पैकमैन पैकेजिंग इकाई में अचानक आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते परिसर में पड़े सामान और मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही इकाई से कर्मचारी बाहर निकल आए थे।
पैकेजिंग से जुड़ा अधिकतर सामान गत्ते का था ऐसे में नुकसान अधिक होने का अनुमान है। उधर, लोगों में इस बात का भी रोष था कि जानकारी देने के लगभग आधे घंटे बाद दमकल अमला मौके पर पहुंचा, जिससे ज्यादा नुकसान हुआ। देर रात तक आग को काबू करने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें