फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छन्न अरोड़ियां में महिला ने देखे चार संदिग्ध, सेना ने की घेराबंदी

Sat, 26 Apr 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
छन्न अरोड़ियां में इलाके को खंगालते सेना के जवान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, पौने दो से देर रात तक रहा जारी
विज्ञापन

हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते छन्न अरोड़ियां में खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रही महिला के चार संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर करीब पौने दो बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और सेना इलाके का चप्पा चप्पा छान रही है। तलाशी अभियान के दौरान सेना की ओर से पैदल जंगलों की छानबीन के साथ-साथ हवाई निगरानी के लिए कई ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने छन्न अरोड़ियां के साथ लगते जंगलों और नालों के अलावा, बासियां, दयोल, अमाला आदि इलाके के जंगलों को बारीकी से खंगाला।
जहां इन संदिग्धों को देखा गया है वहां से कुछ ही दूरी पर ही रेलवे ट्रैक है। इसे देखते हुए रेलवे पुलिस ने ट्रैक पर गश्त शुरू कर दी है। वहीं जहां इन संदिग्धों को देखा गया है वह इलाका घनी आबादी वाला भी है, जिसकी वजह से इलाके में डर का माहौल है। लोगों में डर है कि कहीं यह आतंकी किसी गांव या मोहल्ले में न आ जाएं।
विज्ञापन


आम के पेड़ के नीचे बैठे थे संदिग्ध
स्थानीय निवासी शोभा देवी ने बताया कि वह खेतों में गेहूं की कटाई कर रही थी तभी खेत से कुछ दूरी पर एक आम के पेड़ के नीचे चार लोगों को देखा, जिनमें से तीन बैठे हुए थे, जबकि एक खड़ा था। उन्हें देखकर वह डर गई और भाग कर घर लौट आई और इस बारे में अन्य लोगों को बताया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

70 से 80 मीटर की दूरी पर थे संदिग्ध
अश्विनी कुमार ने बताया कि जब उस महिला ने गांव में बताया कि कुछ संदिग्धों को देखा है, तो वह अपने पिता और गांव के कुछ लोगों के साथ खेतों की ओर आए। करीब 70 से 80 मीटर की दूरी पर वह लोग हमें दिखे। तीन लोग बैठे हुए थे जबकि चौथा पेड़ के पीछे छुपा हुआ था जो ऐसे लग रहा था की निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा उसका चेहरा सफेद था और छोटी-छोटी दाढ़ी दिखी। उन्होंने बाकी लोगों को आगे बढ़ने के लिए कहा लेकिन सब ने उन्हें पीछे आने को कह दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें