फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली रैली

Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। धार सड़क नगरोटा गुजरू में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विशाल तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने की। यह पैदल यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क तोतली से शुरू होते हुए धार सड़क दुर्गा माता मंदिर नगरोटा गुजरू में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान देश भक्ति गानों के साथ हाथों में तिरंगा थामे लगभग 1000 से अधिक लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाकर देशभक्ति की भावना को उजागर किया। पदयात्रा के शुरू करने से पहले सभी ने पुष्प वर्षा कर पुलिस बल और सेना के जवानों का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ता रोमी खजूरिया ने कहा कि पुलिस और सेना के जवानों की मुस्तैदी के कारण ही आज भारत में हर शख्स चैन की नींद सो रहा है। पहाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान प्रभारी जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर पहाड़ी जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, भाजपा मंडल रामकोट के प्रभारी रविंद्र बलौरिया, रोमी खजूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप कुमार अब्रोल, मंडल प्रधान रामकोट टिक्का शर्मा के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें