मंदिर परिसर में भगवान परशुराम धाम मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन
हीरानगर। मंदिर परिसर में भगवान परशुराम धाम मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यों और विभिन्न गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान भगवान परशुराम के जन्म महोत्सव और अक्षय तृतीया पर कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार -विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 29 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्म महोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा और 30 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें। संवाद