फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चनियाल बिरादरी के सदस्यों ने लिया कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद

Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भड्डू गांव में हुआ चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव में स्थित कुल देवता स्थान पर रविवार को चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया। वार्षिक मेल में बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख9समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बिरादरी के सदस्यों ने रविवार सुबह कुलदेवता को स्नान करवाकर नए वस्त्र पहनाए। इस मौके पर मौजूद बिरादरी के सदस्यों ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 1 बजे सबसे पहले कुलदेवता को भोग लगाया गया, जिसके बाद आमजन के लिए भंडारा खोल दिया गया। बिरादरी के सदस्य विजय पठानिया, बलबीर सिंह, कौशल पठानिया, रमन, जसविंदर सिंह और चेतन चनियाल ने बताया कि हर साल 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में रहने वाले बिरादरी के सदस्य पहुंचकर कुलदेवता का आशीर्वाद लेते हैं। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें