फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उज्ज नहर की कूहलों का नेटवर्क बनेगा

Tue, 17 Jun 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
​खिल्लो चक में विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजीव जसरोटिया।
विज्ञापन
कठुआ। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में करीब 75 लाख रुपये की लागत से उज्ज नहर की कूहलों का नेटवर्क बनाया जाएगा। खिलो चक इलाके में सोमवार को जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने इस कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भगवाल-खतिराल इलाके में उज्ज कमांड एरिया डेवलपमेंट परियोजना के तहत कूहलों का निर्माण किया जा रहा है। इस सुविधा से अंतिम छोर के खेतों तक सिंचाई व्यवस्था की जाएगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
जसरोटिया ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ सिंचाई सुविधाओं के नियोजित नेटवर्क के माध्यम से बंजर भूमि को उपजाऊ बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषक समुदायों को सिंचाई जल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन कर कार्य को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी सीएडी दयालाचक बृजमोहन राणा, क्षेत्रीय अधिकारी सहित भाजपा मंडल प्रधान छन्न अरोड़ियां मुकेश कुमार रोनी, पूर्व सरपंच योगेश सिंह, सुनील गुप्ता, निखिल, चमन लाल, शाम लाल, खेम राज, शाम सिंह, नंदन खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें