ग्रीष्मकालीन अवकाश के बारे में जानकारी देते कठुआ सेनेटरी यूनियन के सदस्य।
कठुआ। शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में कठुआ मोबाइल एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ बसोहली ने भी अवकाश की घोषणा कर दी है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इस कारण सप्ताहांत पर जिले में कारोबार ठप रहेगा।
कठुआ मोबाइल एसोसिएशन ने 19 से 22 जून और स्वर्णकार संघ बसोहली के प्रधान दीपक कपूर ने 18 से 22 जून तक आभूषण कारोबार से जुड़ी सभी दुकानें बंद रखने की घोषणा की है।
इससे पहले रेडीमेड और कपड़ा व्यापारियों ने 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश को घोषित किया है। अवकाश की अवधि में संबंधित कारोबार से जुड़े व्यापारियों की दुकानें बंद रहेंगी।
हाईवेयर एंड सेनेटरी वेयर एसोसिएशन करेगा तीन दिनों का अवकाश
कठुआ। हाईवेयर एंड सेनेटरी वेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय अवकाश पर रहने पर सहमति जताई है। एसोसिएशन के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सभी सदस्यों की दुकानें बंद रहेंगी। लिहाजा इस दौरान लोगों बाजार में हाईवेयर एंड सेनेटरी वेयर से जुड़ा सामान नहीं मिल सकेगा लेकिन 30 जून से सभी दुकानें पूर्व के नियमों के अनुसार ही खुलेंगी। बैठक में जोगिंदर गुप्ता, संजय कुमार, ब्रजेश वर्मा सहित कई मौजूद रहे।