फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के दरवाजे पहुंची मांगों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ सिविल सोसायटी ने सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस कारण शहर भर में कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं, कठुआ सिविल सोसायटी ने भी अब जम्मू-कश्मीर में सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही मांगों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में आयोग के समक्ष शिकायत करवाई गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सोसायटी ने आयोग से मांग की है कि वह मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे। सिविल सोसायटी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी सेवाओं को नियमित करने, वेतन में वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा, लंबित वित्तीय लाभ जारी करने तथा कार्यस्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर्मचारी संगठनों की ओर से प्रदर्शन और हड़तालें भी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सोसायटी के सदस्य एडवोकेट सुशील कुमार ने बताया कि आयोग से आग्रह किया गया है कि वह मामले का संज्ञान लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को उचित कार्रवाई की सिफारिश करे, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मामलों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उन्हें उठाने का अधिकार प्राप्त है। सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि आयोग के हस्तक्षेप से सफाई कर्मचारियों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें