फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढोलक की थाप पर पहलवानों ने आजमाए दांवपेच

विज्ञापन
कोरिथियाल दंगल में हुई बड़ी माली के मुकाबले को शुरू करवाते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
कोरिथियाल में हुआ वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। क्षेत्र के कोरिथियाल में शुक्रवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। गांव के खुले मैदान में सजे अखाड़े में दोपहर से ही पहलवानों और दर्शकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। ढोल की थाप पर स्थानीय और बाहरी पहलवानों ने एक से बढ़कर एक कुश्तियां लड़कर खूब वाहवाही लूटी।
दंगल में रामकोट के साथ-साथ बिलावर, मजालता, कठुआ, हीरानगर और बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी और भाजपा मंडल रामकोट प्रधान टिक्का शर्मा मौजूद रहे। अखाड़े के चारों ओर बैठे सैकड़ों दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कई मुकाबलों में उत्साहित लोगों ने पहलवानों पर इनाम भी लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि कोरिथियाल का यह दंगल दशकों पुरानी परंपरा है, जिसे गांव के लोग मिलकर जिंदा रखे हुए हैं। दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली का मुकाबला जाकर कठुआ और सादिक रामकोट के बीच करवाया गया। इसमें कठुआ के जाकर ने धोबी पछाड़ दांव लगाकर विरोधी पहलवान को गिराया और जीत दर्ज कर दंगल अपने नाम किया। जीतने वाले पहलवान को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेता पहलवानों को भी नकद इनाम दिए गए। दंगल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। आयोजन समिति ने सभी पहलवानों, दर्शकों और सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें