फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब दिन ही नहीं, रातें भी तप रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान
विज्ञापन

मई की तरह पारा फिर 44.5 डिग्री पर पहुंचा, न्यूनतम पारा भी दो डिग्री उछलकर 27 के पार



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में पूरा जिला है। दोपहर को मानो आग उगल रही है। रातें भी तप रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई की भीषण गर्मी की याद दिला गया। मई में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञान इकाई के अनुसार, न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इससे रात का मौसम भी असामान्य रूप से गर्म बना हुआ है। लोगों को दिन-रात दोनों समय राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बिजली की आंखमिचौनी ने आग में घी का काम किया है। बार-बार होने वाली बिजली कटौती ने उमस और गर्मी को और बढ़ा दिया, जिससे लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। जिले के पहाड़ी इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिनभर चलने वाली लू और धूल भरी हवाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज को प्रभावित किया। किसानों और मजदूरों को खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें