फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सहार खड्ड का एक पुल बंद, सिंगल लेन हुई ट्रैफिक

Wed, 20 Aug 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हाईवे पर सहार खड्ड के एक पुल से बंद किया गया यातायातसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। बारिश और भूस्खलन के चलते कठुआ जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लखनपुर से महानपुर और दियालाचक से छलां के बीच यातायात पहले ही ठप हो चुका था। अब महानपुर का संपर्क बसोहली से भी कट गया है। कर्णवाड़ा से सटे दन्नी क्षेत्र में जमीन धंसने से सड़क में गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न केवल आवागमन बाधित हुआ है बल्कि आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
दियालाचक से छलां मार्ग पर हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बंद था। मंगलवार को प्रशासन ने थीन गांव तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को छलां तक भी यातायात बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे भी प्राकृतिक आपदा से अछूता नहीं रहा। सहार खड्ड पुल की नींव के पास लगातार कटाव हो रहा है। इससे पुल की संरचना कमजोर हो गई है। हाईवे प्राधिकरण के इंजीनियरों के अनुसार पुल के नीचे दो स्पैन में बेड प्रोटेक्शन बह चुकी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है और फिलहाल यातायात एक ही पुल से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें