कठुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक उच्च स्तरीय टीम जिले में अलग-अलग इलाकों बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अलग-अलग स्थापित राहत शिविरों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे केंद्र एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा उनके उचित पुनर्वास और राहत के लिए दबाव बनाएगी। ताकि प्रभावित परिवारों का जल्द से जल्द पुनर्वास हो सके। इस मौके पर पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर सिंह, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल सहित जिला स्तर के नेता भी दौरे में उपस्थित रहे।