फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा महिला वर्ग की अंडर-19 एथलेटिक्स मीट गुरुवार को आयोजित की गई। दो दिवसीय इस मीट के दूसरे दिन ट्रैक एंड फील्ड दोनों मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दूसरे और अंतिम दिन नौ सरकारी और चार निजी स्कूलों के कुल 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लांग जंप में अंजू बाला ने पहला और निर्मला देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं जेवलिन थ्रो में सुमन लता को पहला और नेहा रैना को दूसरा स्थान हासिल हुआ। शाट पुट में शमी देवी ने पहला स्थान व शिक्षा रानी ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
डिस्कस थ्रो में दिपिका कुमारी ने पहले स्थान व राधिका खजुरिया ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। वहीं हाई जंप में नेहा ने पहला व नीलम कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रैक स्पर्धाओं के मुकाबलों में सौ मीटर दौड़ में शिवाली शर्मा ने पहला व निर्मला देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दौ सौ मीटर में रीतु शर्मा, चार सौ मीटर व आठ सौ मीटर में ज्योति मेहरा ने पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं लंबी दौड़ के तहत 1500 मीटर स्पर्धा में नूरी ने पहला और सुरेखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विभाग की उपनिदेशक कंचन बाला मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर प्रतियोगिता के संचालक सुनील कुमार ने कहा कि हर साल विभाग इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ उनके कोच, विभागीय अधिकारी और स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें