फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद भी पूरा नहीं हुआ नहर का काम

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सरकार ने पल्लन पंचायत व आसपास के क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए पल्लन नहर का निर्माण शुरू करवाया था लेकिन कई साल गुजर जाने के बाद भी सिंचाई विभाग नहर का निर्माण मुक्कमल नही कर पाया है। बिना पानी के किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

किसान नेता प्रेम सिहं भडबाल ने बताया कि तहसील की अधिकतर कृषि भूमि बारिश के पानी पर निर्भर है। यदि बरसात अच्छी हो जाए तो किसान मालामाल हो जाता है और यदि बारिश कम हो तो किसान बर्बाद हो जाता है। किसानों को सूखे से बचाने के लिए तकरीबन पांच साल पहले सरकार ने पल्लन सिंचाई परियोजना शुरू की थी। इसके तहत भीनी नाले का पानी पंचायत व आसपास के खेतों में पहुंचाना था लेकिन सालों बाद भी विभाग नहर के निर्माण को पूरा नहीं कर पाया है। भडबाल ने बताया कि इस बार बरसात कमजोर होने की वजह से तहसील के कई भागों में सूखे जैसी स्थिति बनी है। पल्लन पंचायत में भी बारिश कम होने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। यदि पल्लन नहर का निर्माण पुरा हुआ होता तो आज किसानों को यह दिन न देखना पड़ते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें