फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ता पारा करने लगा पसीना-पसीना

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मौसम के तेवर में तल्खी आ गई है। पिछले तीन दिन से साफ चल रहे मौसम ने बुधवार को पारा चढ़ा दिया। इससे गर्मी का अहसास बढ़ गया है। सुबह से निकली तेज धूप ने शाम तक लोगों को हलकान कर दिया। मौसम ने भी साफ किया है कि आने वाले दिनों में पारा और उछल सकता है। हालांकि अप्रैल के अंत में मौसम फिर करवट लेकर कुछ राहत दे सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तापमान ने गर्मी बढ़ने का अहसास करवाना शुरू कर दिया था। बुधवार का दिन इस मौसम में सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान का पैमाना 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री अधिक रहा। बहरहाल न्यूनतम तापमान का स्तर बीते दिन की तरह ही 14 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर ठिठका रहा। गर्मी बढ़ने से दिन के समय शहर की सड़कों पर आवागमन में कमी देखी गई। पंखों से काम चला रहे लोगों ने कूलर का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इससे तापमान में इजाफा लाजमी है। हालांकि उसके बाद फिर बादलों के घिरने या फिर फुहार से पारा गिर सकता है। उधर तेज धूप निकलने से किसानों को रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की कटाई के लिए हालात सामान्य लगने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें