फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैट पुल के पास बस के पहिये खुले, यात्रियों में अफरा-तफरी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बसोहली। सवारियों से भरी एक बस के पहिये खुल जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि बस की रफ्तार कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कठुआ-बसोहली मार्ग अवरूद्ध हो गया। सुबह से ठप हुआ मार्ग देर शाम तक नहीं खुल पाया था। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसोहली से कठुआ की तरफ आ रही बस जैट पुल के नजदीक पहुंचते ही जोरदार आवाज के साथ रुक गई। बताया जाता है कि सड़क पर गड्ढों की वजह से बस (जेके02बी-2630) के पिछले पहिये का एक्सेल टूट गया। जोरदार झटके के साथ बीच सड़क पर रुकी बस में सवार यात्रियों के होश उड़ गए। इस बीच बसोहली-कठुआ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया। दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को नगरोटा फरनाट वाया घगरोट से आवाजाही करनी पड़ी। देर शाम तक सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें