फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से तंग हुआ सुकराला बस अड्डा

Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला बस अड्डे पर अतिक्रमण होने से मुसाफिरों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन को कई बार इस बारे में बताया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। इसका खामियाजा यहां आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ता है। उधर, बिलावर-सुकराला मार्ग संकरा होने से भी परेशानियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सुकराला माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सुकराला बस अड्डे से अतिक्रमण हटाने और इसके विकास की मांग की है। साथ ही कहा है कि बिलावर-सुकराला मार्ग का दोहरीकरण कराया जाए। प्रेम चंद, राकेश सिंह, राहुल खन्ना, विवेक खुल्लर, रमाकांत गुप्ता आदि ने कहा कि वर्तमान में सुकराला का बस अड्डा बेहद तंग है। यहां जगह की कमी है। उस पर भी अतिक्रमण से परेशानी हो रही है। नवरात्रों के समय तो यहां आने वाली अधिकतर गाड़ियों को सुकराला नगर से एक किलोमीटर पीछे मछेड़ी मोड़ पर खड़ा करना पड़ता है क्योंकि बस अड्डे पर जगह अपर्याप्त है। लोगों ने कहा कि यदि बस अड्डे से अतिक्रमण को हटाकर वहां आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करवाया जाए तो यहां अधिक संख्या में वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा बिलावर-सुकराला मार्ग का दोहरीकरण होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें