फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से निकाले जाने पर बिफरे कर्मचारी

Mon, 13 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हाई के फोर लेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साथ काम कर रहे उधमपुर के कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पीडीपी के जिला प्रधान सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जयपाल, भारत भूषण, शिव कुमार, सोमराज व अन्य कई लोगों ने बताया कि राजमार्ग के फोर लेन का निर्माण कर रही कंपनी के साथ करीब दो वर्ष से काम कर रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने उनको काम से निकालना शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि अब उनका समय पूरा हो चुका है। कंपनी लौट रही है। उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगार युवाओं का रोजगार छूटता जा रहा है। रोजगार छिनने के बाद उनकी परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। उनकी मांग है कि अब जो भी कंपनी काम करने आ रही है। उस कंपनी में पहले निकाले गए कर्मचारियों को काम दिया जाए। अन्यथा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें