फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से दर्जनों पशु मरे

Wed, 06 Nov 2013 05:42 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामकोट पंचायत हल्का में फैली अज्ञात बीमारी से दर्जनों भेंड़-बकरियों की मौत हो गई है। इसके चलते इलाके के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पीड़ित पशुपालकों ने सरकार से फौरन बीमारी की रोकथाम के लिए डाक्टरों की टीम को प्रभावित गांवों में भेजने की मांग की है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में किसी ने भी कोई सूचना नहीं दी है। अलबत्ता बुधवार को डाक्टरों की एक टीम प्रभावित गांवोें में भेंड़, बकरियों के इलाज के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत हल्का रामकोट के बार्ड नंबर दस सर सब्बल में रहने बाले बक्करबाल मुख्तियार अहमद की चालीस, इसी बार्ड के मुश्ताक अहमद की एक दर्जन और बार्ड नंबर नौ कौडीथयाल के बक्करबाल मेहरदीन की दो दर्जन के करीब भेंड़ बकरियां इस अज्ञात बीमारी का शिकार हो गई हैं। कई अन्य पशुपालकों की भेंड, बकरियों में भी इस अज्ञात बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। यदि उनका समय पर इलाज नहीं हुआ, तो वे भी मौत के आगोश में समा सकती हैं।
इलाके में पिछले दो हफ्तों से इस अज्ञात बीमारी की वजह से पशुपालकों में खौफहै। उन्होंने सरकार से फौरन प्रभावित गांवों में डाक्टरों की टीम को भेजने के लिए कहा है। जब इस संबंध में भेंड़ पालन विभाग के डाक्टर सुरेंद्र कुमार गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि विभाग का एक सब सेंटर इलाके में काम कर रहा है। आज तक किसी भी पशुपालक ने इस संबंध में उन्हें सूचित नहीं किया। अलबत्ता वह मामले की पूरी जानकारी लेने के लिए बुधवार सुबह डाक्टरों की एक टीम दवाइयों सहित प्रभावित गांवों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें