फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पशु तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात भी एक मामला सामने आया। इस दौरान तस्करों ने पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने पथराव भी किया। हमले से बचने के लिए पुलिस को एक घर में पनाह तक लेनी पड़ी। बाद में हवाई फायरिंग करने पर
विज्ञापन

पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सीमांत गांव हंदे चक्क में बुनियाडी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने पशु तस्करों के संभावित रूट पर नाका लगा रखा था। रात करीब 12 बजे तीन पुलिसकर्मियों ने कुछ हलचल देखी। इसके बाद वे मुस्तैद हो गए। उन्होंने पंजाब की तरफ जा रहे दो वाहनों को रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों वाहनों के चालकों ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया। कुछ दूरी पर जाने के बाद पशु तस्करों ने वाहनों को सड़क किनारे लगा दिया। इसके बाद वे समुदाय विशेष के घरों में जा घुस।े जैसे ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिए। पथराव करने वाले लोगों की संख्या करीब 15-20 के बीच बताई जा रही है। पत्थर बरसने की स्थिति में पुलिसकर्मी वहां से भाग खडे़ हुए और पास के एक घर में पनाह लेने के बाद हवाई फायर किए। दो राउंड फायरिंग के बाद तस्कर वाहनों को वहां पर खाली छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि रात की घटना की पुलिस जांच कर रही है, जो भी वाजिब कार्रवाई बनती होगी, पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें