फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से बदतमीजी पर भड़के सरपंच

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों के साथ हो रही बदतमीजी के खिलाफ कूटा के सरपंच कांत कुमार शर्मा तथा नौनाथ के सरपंच विजय टगौत्रा की ट्रैफिक कर्मियों के साथ बहस हो गई। बहस के दौरान ट्रैफिक डीएसपी द्वारा अपने सिपाहियों के पक्ष लेने से गुस्साए सरपंचों ने एसएसपी कठुआ से लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरपंच विजय टगौत्रा, सरपंच कांत कुमार तथा मेला के सरपंच मदन गोपाल ने अन्य साथियों के साथ प्रदर्शन करते हुए बताया की ट्रैफिक पुलिस अक्सर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को तंग करती है। इससे न सिर्फ पुलिस की छवि खराब होती है, बल्कि राज्य सरकार की भी फजीहत होती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की मनमर्जी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने कहा की अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, अगर ट्रैफिक पुलिस ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया, तो वो लोग प्रदर्शनों का दौर तेज कर देंगे। वहीं इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी ने बताया कि वह लोग हाईवे पर वाहनों की रुटीन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने के बावजूद वहां से भाग रही थी, उसी का पीछा कर उसे बेई नाले के पुल के निकट रोका गया। इस दौरान क्षेत्र के दो सरपंच भी पहुंच गए। उनके पूछे जाने पर बताया कि हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें