फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने का संदेश देगा बीडीएस

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ (ब्यूरो)। युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाने के मकसद के साथ भारतीय डोगरा संगठन ने संगठन के विस्तार का फैसला किया है। रविवार को हुई पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि संगठन के मकसद को पूरा करने के लिए संगठन के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि संगठन को बनाने के वक्त जो मकसद लिया गया था। उसे पूरा करने के लिए युवा शक्ति को ही आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कमेटी सक्रिय है उसे ही संगठन के विस्तार के लिए कार्य करना होगा। इस मौके पर राहुल शर्मा, देवराज, सुशांत आदि ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने का संगठन का संकल्प तभी पूरा हो सकता है जब युवाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाए। पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से फैसला लेते हुए इस बात पर मुहर लगाई कि संगठन के विस्तार के लिए पहले शहर में कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। दस कमेटियों का गठन होेने के बाद एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें