फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक को पीटा तो भड़का गुस्सा, हाईवे जाम

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। दियालाचक्क चौक पर वीरवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय लोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा, जब एक एसपीओ ने आटो चालक के साथ मारपीट की। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर यातायात ठप कर आरोपी एसपीओ पर कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देख एसपीओ ने मांफी मांगी। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक जम्मू-पठानकोट हाईवे जाम कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस थाना प्रभारी डीएसपी रोहेल मिर्चा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी एक ही मांग पर अडे़ रहे कि एसपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिर डीएसपी वहां पहुंच कर किसी तरह लोगोें को शांत कर यातायात बहाल करवाया। जानकारी के अनुसार दियालाचक्क चौक पर खड़े दो आटो चालक आपस में किसी बात पर बहस कर रहे थे। इस पर चौक पर तैनात पुलिस के एसपीओ ने एक आटो चालक विजय कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं देर शाम को हीरानगर थाने में आटो चालक और एसपीओ के बीच समझौता हो गया। एसपीओ ने आटो चालक से माफी मांगी। उसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें