फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शाम डलते ही अंधेरे की चपेट में आने वाले कालेज रोड की तकदीर बदलने वाली है। जल्द ही कालेज मार्ग स्ट्रीट लाइटों के प्रकाश से जगमगा उठेगा। इसके लिए बाकायदा मंगलवार को जिला सचिवालय तक लगे पोल पर लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

कालीबड़ी से जिला सचिवालय तक कुछ दिन पूर्व ही खंभों को लगाया गया था और उस पर बिजली की तारों को भी फिट कर दिया गया था। मंगलवार को उन खंभों पर स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम जोर शोर से शुरू कर दिया गया। वर्तमान में कालेज मार्ग पर देर शाम सूरज ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। इसकी वजह से अब तक कई हादसे भी हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइटों के लगने से इन हादसों में कमी आने की उम्मीद है। वहीं राहगीरों और शाम के समय सैर पर निकलने वालों के लिए भी इन लाइटों में सैर करने का अलग ही अनुभव होगा। बताते चलें कि कालीबड़ी से जिला सचिवालय तक तीस फीट के अंतराल के बाद एक खंभे को लगाया गया है। वहीं कालीबड़ी चौक, जिला सचिवालय चौक, शहीदी चौक, मुखर्जी चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर भी हाई मास्क लाइटों को पहले से ही लगवा दिया गया है। इसपर लगने वाली लाइट से वाहन चालकों को रात्रि में वाहन चलाने में भी आसानी होगी। गौरतलब है कि कालेज रोड के विस्तारीकरण के लटके कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। ऐसे में राज्य में आला नेताओं और अफसरों के दौरों से विस्तारीकरण कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें