कठुआ। पालीथिन प्रयोग को रोकने के लिए नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जारी रखा गया है। अभियान को जिला उपायुक्त जाहिदा खान और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरबंस सिंह के निर्देश पर कठुआ मुख्य बाजार और हटली मोड़ पर चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों से पालीथिन पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिला उपायुक्त और कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर बाजार और हटली मोड़ में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानों से 15 किलो पालीथिन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से 2350 के करीब जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के चलते दुकानदारों ने पालीथिन के प्रयोग को बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि इस अभियान को इसी क्रम में जारी रखने के निर्देश कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। लिहाजा अभियान को जारी रखा जाएगा। उन्होेंने दुकानदारों से अपील की है कि वह पालीथिन में सामान को न बेचें। वहीं उन्होंने लोगों को भी पालीथिन के प्रयोग से परहेज करने को कहा है।
अभियान में कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।