फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। डिग्री कालेज कठुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सोमवार को राष्ट्रीय एकता सप्ताह की शुरूआत की। इस मौके पर इकाई के स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली की शुरूआत कालेज गेट से हुई, जो शहर से होती हुई शहीदी चौक पर संपन्न हुई। रैली को क ालेज प्रिंसिपल नेत्र सिंह रैणा ने हरि झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर देश में राष्ट्रीय एकता की अलख जगानी चाहिए। उन्होेंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा मिलती है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राज किरन ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से हर वर्ग के अंदर आपसी भाईचारे और एकता की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि युवा आज अपना अधिकतर समय अन्य कार्यक्रमों में देते हैं, जबकि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होगी।शामिल होकर वह देश हित और भाईचारे को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाकर अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डा. सूरम सिंह व प्रो. नरेश शर्मा के साथ-साथ प्रो डा. जनक सिंह, प्रो. सुमनेश, प्रो छत्रपति शर्मा सहित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें