फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी बस, दस लोग घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर से दस यात्री घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्ची समेत दो लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू जा रही बस नंबर जेके02पी-1840 बगयाल मोड़ के नजदीक ट्रक से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि ट्रक के सामने एक मवेशी आ गया, जिसे अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। दो बड़े वाहनों की जोरदार टक्कर से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार सवारियों को संभलने का कोई मौका नहीं लगा।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजना शुरू कर किया।
जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में से छह वर्षीय शिवानी निवासी दन्नी बाख्ता और उसके 48 वर्षीय ताया सुभाष चंद्र निवासी दन्नी बाख्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुए शेष लोगों में सांबा के उन्नीस वर्षीय रिंकू, पंजाब निवासी कौशल्या देवी, तेइस वर्षीय मेंढर निवासी तनवीर इकबाल, चालीस वर्षीय मोहम्मद महरूफ निवासी मेंढर, पचास वर्षीय सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड चार कठुआ, शैली गुप्ता निवासी छन्न अरोड़ियां, अंशुल गुप्ता निवासी छन्न अरोड़ियां और गोपी राम निवासी धमयाल हीरानगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें