फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर को जिला बनाने के लिए होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर (ब्यूरो)। बिलावर को जिला का दर्जा दिलवाने के लिए स्थानीय जनता ने बड़ा आंदोलन लड़ने का मन बना लिया है। इस सिलसिले में इलाके की जनता को आंदोलन के प्रति जागरूक करने के लिए एक 51 सदस्यीय जनजागरण कमेटी का गठन किया गया है। यही नहीं आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के लिए तीन नवंबर को नगर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस संबध में बिलावर जिला आंदोलन संगठन की एक बैठक बंसीलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक एडवोकेट हरिचंद जलमेरिया ने कहा कि सरकार ने जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके बिलावर, बसोहली और बनी की हमेशा ही अवहेलना की है। जलमेरिया ने कहा कि जब 1978 में सरकार ने कश्मीर संभाग में चार नये जिले बनाए तो उस समय भी बिलावर की अनदेखी की गई। बल्कि 2007 में जब आठ नये जिलों का गठन हुआ तो उस समय भी बिलावर को उसका हक नहीं दिया गया। उन्होंने इलाके की तमाम जनता से कहा कि वे अपना हक लेने के लिए एक बड़ा आंदोलन को तैयार हो जाएं। बैठक में चुनीलाल मिस्त्री, जगदेव सिंह, हुक्म सिंह, विनोद कु मार, भगतराम, कृष्णचंद अरविंद सिंह और अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें