फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बैंक ने दी पंजाब फटबाल क्लब को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही आशा कप फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण पर जेके बैंक की टीम ने कब्जा जमा लिया। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में जेके बैंक की टीम ने यूनाइटेड पंजाब फुटबाल क्लब को 1-0 से मात दी। इस मौके पर जम्मू फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान शेख महमूद और सचिव राकेश चंद्र मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। आयोजक एफसी यूनाइटेड कठुआ के सचिव राकेश सिंह भड़वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। जेके बैंक की टीम ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पहले हाफ के मध्य में जाकर टीम गोल कर पाई। पहला हाफ 1-0 की स्कोर लाइन पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में पिछड़ रही पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कई बार गेंद और डी में भी पहुंचाया, लेकिन जेके बैंक के गोलकीपर की फुर्ती और मुस्तैदी के आगे पंजाब के खिलाड़ी कुछ न करे सके और दूसरा हाफ 0-0 की स्कोर लाइन के साथ समाप्त हुआ।
जेके बैंक ने इस प्रकार मुकाबला 1-0 की स्कोर लाइन के साथ जीत लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह भड़वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें चार टीमें पंजाब से और राज्य की टाप चार टीमों के साथ साथ सोलह स्थानीय टीमों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पहले दो संस्करणों में केवल स्थानीय टीमों को ही हिस्सा लेने का प्रावधान था। पहली बार इसे बाहरी राज्यों के लिए भी शुरू किया गया और इसमें सफलता भी मिली है। इस मौके पर राकेश, आशीश और धीरज ने मैच आफिशियल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें