फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79,765 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
polio - फोटो : PTI
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला भर में 84.94 प्रतिशत नौनिहालों ने पोलियों की खुराक पी। जिला के पांच ब्लाकों में दिन भर अभियान चलाया गया और पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को इस अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई गई। मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। जिसमें कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सांगड़ा ने बताया कि इस बार जिलाभर में 93,905 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले चरण में 79,765 बच्चे इस दवा को पी पाए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक दूसरे चरण के तहत घर घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल 562 बूथों पर अभियान चलाया गया। शाम को विभिन्न ब्लाकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बनी में सबसे अधिक 91.1 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका।

बसोहली में सबसे कम 79.6 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका है। ऐसे में अब सोमवार और मंगलवार को बचे हुए 14140 बच्चों को कवर किया जाएगा। उधर बनी में विधायक जीवन लाल ने उपजिला अस्पताल में अभियान की शुरुआत करवाई। इसके साथ ही महानपुर में पूर्व सरपंच रंगील सिंह ने ट्रामा अस्पताल में अभियान का आगाज करवाया। पल्स पोलियो अभियान के तहत तहसील बसोहली में नौ हजार से अधिक बच्चों ने पोलियो दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


स्थानीय तहसीलदार जय सिंह ने उपजिला अस्पताल बसोहली में अभियान की शुरुआत करवाई गई। इस बार विभाग की ओर से 11745 नौनिहालों का लक्ष्य रखा गया था। पहले दिन 9353 बच्चों को कवर किया जा सका। इस बार पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ विभिन्न स्थानों पर 11 टांजिट टीमों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही एक मानीटरिंग कमेटी भी गठित की गई थी, जिसे हर पल की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें