हीरानगर। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हीरानगर तहसीलदार ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर अवैध कब्जे हटवा कर तीन कनाल सात मरला जमीन मुक्त कराई है।
तहसीलदार अवतार सिंह ने वाटर बॉडी टीम के साथ पटियारी ब्राह्मणा और कस्बा गांव में दौरा कर तालाब की जमीनों पर से अवैध कब्जे हटाए। तहसीलदार ने बताया दोनों जगह तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के बाद तीन कनाल सात मरले मुक्त कराई गई। यहां किसी एक व्यक्ति का कब्जा नहीं था, बल्कि कई लोगों ने मिल कर इस पर कब्जा जमाया था। शिकायत मिलने के बाद और इसका रिकॉर्ड चेक करने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो