फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने मांगी भिक्षा,

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बकाया वेतन की बारह दिन से मांग कर रहे पीएचई विभाग के डेलीवेजर कर्मचारियों ने मंगलवार को विभाग के विभिन्न विंग में जाकर भिक्षा मांगी। कहा कि वेतन नहीं तो भिक्षा ही दे दो। इस नए अंदाज में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की और कहा कि उनकी हालत अब इतनी बुरी हो चुकी है कि वे भुखमरी के कगार पर हैं, लेकिन विभाग को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को वर्कर्स ने रैली की शक्ल में विभिन्न दफ्तरों का दरवाजा खटखटाया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से भिक्षा की मांग की। डेलीवेजर वर्कर्स ने सबसे पहले सिविल विंग के विभिन्न दफ्तरों में भिक्षा मांगी। कार्यकारी अभियंता की गैरहाजिरी में उन्होंने जेई से भिक्षा मांगी और अपनी समस्या से भी अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने मेकेनिकल विंग के दफ्तर का रुख किया और वहां भी भिक्षा मांगी और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। वे यहीं नहीं रुके। अधीक्षण अभियंता हायड्रोलिक के दफ्तर भी गए और वहां पर भी उनकी गैर मौजूदगी के कारण कुछ देर इंतजार किया और फिर लौट गए। इस संबंध में शिव कुमार नारायण ने कहा कि उन्हें विभाग ने ही भिक्षा मांगने पर मजबूर किया है। कोई कितनी देर तक बिना वेतन के काम कर सकता है। एक उम्मीद पर वह काम करता है कि आज नहीं तो कल उसे वेतन मिलेगा। लेकिन 50 महीने तक वेतन नहीं मिले तो भिक्षा मांगने के अलावा दूसरा चारा नहीं बचता है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार भी हैं, उन्हें भी भूख लगती है। बच्चों को स्कूल जाना है, लेकिन उनके पास तो एक लीटर दूध खरीदने के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें