फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू रविदास की 645वीं जयंती मनाई गई

विज्ञापन
रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गुरु रविदास की 645वीं जयंती पर शहर के पारलीवंड स्थित रविदास सभा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला भर से आए लोगों ने गुरु रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन कीर्तन करते हुए गुरु के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विधिविधान से ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। जिसमें रागियों ने गुरू की महिमा का बखान किया। वहीं दिन भर गुरू के मंदिर में अनुयायियों के आने का क्रम लगातार जारी रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित एसीआर संदीप सियोत्रा ने उपस्थित अनुयायियों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरुओं की ओर से दी गई शिक्षा का परिणाम है कि कभी समाज में छुआछूत का शिकार होने वाले वर्ग के लोग देश और समाज का निर्माण करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ध्यानचंद ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में मानवता को सर्वोपरि मानते हुए जाति, धर्म से ऊपर उठकर सर्वसमाज को समानता का संदेश दिया। वह एक ऐसे समाजसुधारक और मार्गदर्शक रहे जिनकी शिक्षाओं का हमें अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले इस समारोह के संपन्न होने के बाद अब जिले के अन्य स्थानों जहां अनुयायियों द्वारा गुरू का स्थान बनाया है। वहां अलग-अलग तिथियों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि आम लोगों में गुरू के संदेश को पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में गुरु रविदास सभा की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नगरी ब्लॉक के डीडीसी सदस्य संदीप मजोत्रा, कठुआ ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन रघुवीर सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा, जिला गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला, एडवोकेट सुशील गुप्ता के अलावा भाजपा नेता ओडी अत्री सहित काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें