फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में 57 स्कूलों को नुकसान, पांच की इमारतें पूरी तरह ध्वस्त

Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आपदा ने जिले में शिक्षा के ढांचे को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। 57 सरकारी स्कूलों की इमारतों पर आपदा कहर बनकर बरसी है। द्रम्मण, पुंखर के अलावा सुरग और कुनैल के स्कूलों में इमारतें जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं वहीं 52 अन्य स्कूल इमारतों में कहीं दरारें हैं तो कहीं परिसर को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

कठुआ जिले में 12 सौ से अधिक सरकारी स्कूलों में से ज्यादातर पहाड़ी इलाके के स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। उधर, बाढ़ ने भी कई स्कूल इमारतों को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल जहां निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है वहीं बेहद जरूरी है कि शेष इमारतों में कक्षाओं को शुरू किए जाने से पहले इसके सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित हों। भारी बारिश से दशकों पुरानी कई इमारतें मलबा बन ढांचों पर खड़ी हैं। धूप खिलने के बाद कई इमारतों को और नुकसान पहुंचने की संभावना हो सकती है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए शिक्षा विभाग को लोक निर्माण विभाग या फिर किसी स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट करवाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें