फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में घर गिरने के बाद लोगों ने किया पलायन, प्राइमरी स्कूल में गुजार रहे रात

Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत रामकोट में बीते दिनों बड़ी बारिश के चलते कई लोगों के मकान के साथ भूस्खलन की स्थिति में फसल वाली जमीनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुरुषोत्तम कुमार पुत्र बिशन दास, विजय कुमार पुत्र लाज़ू राम, मोहनलाल पुत्र काकू राम के मकान के क्षतिग्रस्त होने से वह पलायन कर दूसरी जगह रहने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि पंचायत की ही 50 कैनाल के करीब जमीन खिसकने के कगार पर है, जिससे रमेश कुमार और सुभाष चंद्र पुत्र धनुराम वार्ड 8 के घरों को नुकसान पहुंचा है। गत मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण वह पलायंकर नजदीकी राजकीय प्राइमरी स्कूल में परिवार सहित रात गुजारने को विवश हो गए हैं। प्रशासन से लोगों ने जल्द हुए नुकसान के कारण के साथ उन्हें मुआवजा देने की मांग रखी। इसके साथ स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में पाइप लाइनों के बह जाने के कारण वार्ड छह में पानी आपूर्ति भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें