फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और जातिवाद के नाम पर विकास नहीं होता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। धर्म और जाति की राजनीति लोगों को बांटने का काम करती है। इससे विकास नहीं होता है। विकास का मूल मंत्र ही सभी धर्मों, संप्रदायों और जातियों को साथ लेकर चलना है। ये बातें नेकां के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को डुगैन में आयोजित एक जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि जाति-धर्म की राजनीति से किस तरह विकास को नुकसान पहुंचता है, इसे देखना है तो रियासत की पिछली भाजपा-पीडीपी सरकार को उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। दोनों पार्टियां धार्मिक-जातीय कट्टरता को अपनी राजनीति में इस्तेमाल करती हैं। इसीलिए इनके शासनकाल में समाज में जाति-धर्म का जहर घोला गया, लेकिन विकास नहीं करवाए गए। भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखा कर लोगों को गुमराह किया और सबसे बुरे दिन लाने का काम किया। दोनों पार्टियां रियासत को अपने वोट बैंक के लिए तोड़ना चाहती हैं। इससे राज्य के हालात और बदतर हुए हैं। अजीज ने कहा कि नेकां जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों खित्तों को साथ लेकर हमेशा चली है और चलती रहेगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर विभिन्न धर्मों, जातियों और संप्रदायों से बना एक गुलदस्ता है। यहां हर पचास किलोमीटर पर भाषा बदलती है, खानपान पहनावा बदलता है, संस्कृतियां बदलती हैं लेकिन आज भी यहां के लोग एक साथ रह रहे हैं। सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अजीज ने कहा कि नेकां ने राज्य के हर कोने में विकास की बयार लाई और अब सत्ता में आने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा। जो लोग एकता नहीं ला सकते वे विकास के झूठे दावे करते रहे हैं, जिसे अब जनता समझ चुकी है। पूर्व मंत्री ने जनसभा के दौरान क्षेत्र से नवनिर्वाचित पंचों, सरपंचों को सम्मानित किया और उनसे अपने इलाके के विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें