फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में बढ़ी उत्सुकता

विज्ञापन
परिणाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कठुआ। आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होना शुरू हो गए हैं। जिले के 31 क्लस्टरों में जैसे-जैसे परिणाम तैयार होते जा रहे हैं, उन्हें घोषित किया जा रहा है। बुधवार को धार महानपुर, बरवाल, पलासी और मढ़ीन क्लस्टर के परीक्षा परिणाम काउंटर साइन होने के बाद डाइट बसोहली पहुंच गए।
विज्ञापन


कठुआ और हीरानगर के कई क्लस्टर के परीक्षा परिणाम भी वीरवार को डाइट बसोहली पहुंच जाएंगे। इस बार के परीक्षा परिणामों को क्लस्टर स्तर पर ही घोषित कर दिया गया है। काउंटर साइन होने के बाद संबंधित क्लस्टर के अधीन आने वाले स्कूल इसे क्लस्टर हेड से हासिल कर सकेंगे।

डाइट बसोहली के अधिकारियों ने बताया कि आठवीं की मेरिट सूची सभी क्लस्टर से रिजल्ट हासिल होने के बाद 31 मार्च को घोषित कर दी जाएगी। डाइट बसोहली के प्रधानाचार्य तरसेम राज ने बताया कि इस बार डाइट को न सिर्फ आठवीं बल्कि पांचवीं से नौंवी कक्षा तक के परीक्षा परिणामों को घोषित करना है।
विज्ञापन


काम बढ़ने से रिजल्ट में देरी न हो इसके लिए संबंधित क्लस्टर हेड को रिजल्ट साथ ही स्कूलों को उपलब्ध करवाकर अप्रैल के पहले सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी क्लस्टर हेड को निर्देश दिए गए हैं।
.
 28 मार्च से 31 मार्च के बीच संबंधित क्लस्टर के अधीन आने वाले सभी स्कूलों के रिजल्ट डाइट बसोहली तक पहुंचाएं। उधर, परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है। विद्यार्थियों को अब मेरिट सूची के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें