फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 44 मवेशी मुक्त करवाए<bha>;</bha> दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनपुर पुलिस ने दो जगह नाके लगाकर की धरपकड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास को विफल करते हुए दो तस्करों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान प्रदेश में तस्करी कर लाए जा रहे 44 गोवंश को भी मुक्त करवाया गया।
लखनपुर पुलिस थाने की टीम ने क्षेत्र में लगाए नाके पर जांच के दौरान ट्रक पीबी13एडब्लू-1131 को जांच के लिए रोका। पुलिस के अनुसार वाहन को वकील सिंह निवासी हाऊस नंबर 185 गैसवा फतेहाबाद हरियाणा चला रहा था, जो पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहा था। उसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें 27 गोवंश बेरहमी से लदे हुए पाए गए। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वाहन में लदे 20 गाय और सात बैल मुक्त करवाए गए। पुलिस ने 223बीएनएस, 11 पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे मामले में लखनपुर की एक अन्य पुलिस टीम ने बसंतपुर क्षेत्र में नाके के दौरान एक और संदिग्ध वाहन (ट्रक) की आवाजाही देखी। वाहन जेके21डी-3786 को जांच के लिए रोका गया, जिसमें पशु लदे गए। वाहन चालक सोहन सिंह निवासी माखनपुर सिंबल कैंप तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इस वाहन से 17 पशुओं को मुक्त करवाया गया इन्हें बड़ी ही बेरहमी से वाहन में बांधा गया था। पुलिस ने 223 बीएनएस, 11 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें