कठुआ। शहर के शिवानगर में वीरवार से 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हो गई। इस मौके पर भक्तों ने वार्ड परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शिवानगर के पार्षद राहुल देव शर्मा सहित कथावाचक खेमराज शास्त्री, मनोहर शास्त्री और अभिमन्यु की महाराज के साथ बड़ी संख्या भक्त मौजूद रहे।
कलश यात्रा शिवानगर की मुख्य गलियों से होती हुई जिला सचिवालय के सामने से गुजरी। इस दौरान जयघोष गूंजते रहे। यात्रा एक बार फिर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक ललिता शर्मा ने बताया कि तीन जनवरी से 11 जनवरी तक 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ जारी रहेगा। इस दौरान संतवाणी के साथ प्रवचन भी भक्तों को सुनने को मिलेंगे। आयोजकों ने भक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर यज्ञ का भागीदार बनने का आह्वान किया है। शनिवार से यज्ञ शुरू हो जाएगा। इस दौरान बिट्टू राम, शोभा देवी, सुषमा देवी, बंधु रानी, बाल कृष्ण शास्त्री, यशपाल रैना, दौलत राम आदि मौजूद रहे।