फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूस्खलन से 30 मकान क्षतिग्रस्त, 150 सदस्यों ने पड़ोसियों के घर में ली शरण

Sun, 31 Aug 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में शुक्रवार की रात को मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रात 9 बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश रात 2 बजे तक लगातार जारी रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और दुकानों के अंदर पानी चला गया। इससे दुकान में रखे सामान को भी नुकसान हुआ है। कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण वाहन चालकों और पैदल आवागमन करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। बिलावर ब्लॉक, डूगैन ब्लॉक, बग्गन ब्लॉक और लोहाई मल्हार ब्लॉक के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 30 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों के लगभग 150 सदस्यों ने अपने गांव में पड़ोसियों के घर में शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें