फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जैव विविधता पार्क में लगाए 250 पौधे

Thu, 06 Jun 2024 05:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। विश्व पर्यावरण दिवस का एक विशेष अभियान के रूप में हट्ट के जैव विविधता पार्क में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवा-॥ पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) कल्पतरु नायक, उप महाप्रबंधक (वित्त) सुनील कुमार ने अन्य अधिकारियों कार्मिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक (विद्युत) ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग, पानी की कमी, भूमि-मरुस्थलीकरण और पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण कितना प्रभावी है इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण से संबन्धित समस्याओं से निपटने के लिए विश्व स्तर पर एक सामूहिक प्रयास है। सेवा-॥ पावर स्टेशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ''हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता के विषय पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें