फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस खाई में गिरी, 24 जख्मी

Fri, 12 Feb 2016 01:52 AM IST
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी-बसोहली मार्ग पर बसोहली की ओर जा रही एक मिनी बस शाहरा के नजदीक गहरी खाई में लुढ़क गई। शाम पांच बजे के करीब हुए हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से सात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया है। यहां से चार लोगों की हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानू गांव में रिंग सेरेमनी के बाद लौट रहे सभी घायल बसोहली के निकटवर्ती बटाड़ा गांव के रहने वाले हैं। बनी-बसोहली मार्ग पर शाहरा के नजदीक पहुंचते ही वाहन पर से चालक ने नियंत्रण हट गया, जिससे मिनी बस सौ फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। मिनी बस को सीधा कर एक-एक कर घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया जहां से उन्हें बसोहली उपजिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


घायलों में पोली देवी, रोहित मेहरा, कृष्ण चंद, अंजू देवी, किरण बाला, काका, सुषमा, काजल देवी, भगत राम निवासी रैहण, शामलाल निवासी घोडल, रमेश कुमार निवासी बटाड़ा, रेशमा निवासी बटाडा, मोहिंद्र कुमार निवासी सन्नघाट, कौशल कुमार, पवन कुमार, नीलम कुमार, किरण बाला निवासी बटाडा के रूप में हुई है।

बसोहली के तहसीलदार समरिंदर सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। रतो देवी, नीशू देवी, रितु देवी, मिंकू  निवासी बटाड़ा और दर्शना देवी, अनु देवी निवासी मिनी मंदरोड़ पूंडा, जग्गू राम निवासी जिंदरैली की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों का इलाज बसोहली उपजिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि मिनी बस चालक तेज रफ्तार के साथ वाहन चला रहा था और शाहरा के टल मोहड़े के तेज मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें