फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार लंगर कमेटियों को मिली लखनपुर से आगे बढ़ने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देशभर से आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर का इंतजाम करने वाले वाहनों को आखिरकार चार दिन के इंतजार के बाद राज्य में प्रवेश की अनुमति मिली। गत मंगलवार सुबह से पहुंचे लंगर कमेटी के वाहनों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पिछले चार दिन से लखनपुर से पहले ही रोक दिया गया था। जिसे लेकर उनका रोष भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन

वीरवार देर रात भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने पर लंगर सेवादारों ने लखनपुर टोल प्लाजा के नजदीक रोष जताया, जिसके बाद सुबह एक बार फिर लंगर वाहनों का लखनपुर में जमावड़ा लग गया। आखिरकार आबकारी विभाग से क्लीयरेंस के बाद पुलिस ने भी लंगर वाहनों को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी। शुक्रवार शाम छह बजे तक 44 लंगर वाहन जम्मू की ओर रवाना हो गए। डीसी आबकारी विभाग विशेष पाल महाजन ने बताया कि लंगर वाहनों को लखनपुर में जल्द क्लीयरेंस के लिए डेडीकेटेड काउंटर स्थापित किया गया है। एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी यहां उपलब्ध रहेंगे साथ ही चौबीस घंटे यात्रा वाहनों के संबंध में ईटीओ को मोनिटर करने के निर्देश दिए गए हैं। लंगर वाहनों के लिए वर्तमान में स्पेशल लेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर दो लेन अमरनाथ यात्रा वाहनों के लिए इस्तेमाल किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
----------

प्रवेशद्वार पर लंगर सेवादारों का प्रदर्शन
कठुआ। मंगलवार से यात्रा मार्ग पर लंगर व्यवस्था के लिए बढ़ने की अनुमति का इंतजार कर रहे लंगर सेवादारों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले वीरवार रात बारह बजे के लगभग उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए लखनपुर टोल प्लाजा के नजदीक धरना दिया। फिर सुबह एक बार फिर उन्होंने टोल प्लाजा के नजदीक रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा लिहाज से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया कि चार दिन से लगभग 50 वाहन लखनपुर और माधोपुर के बीच खड़े हैं। पंजाब की ओर जम्मू कश्मीर की ओर भेजा जा रहा है तो वहीं जम्मू कश्मीर से उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया जाता है। सेवादारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि भारत के ही एक राज्य में उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया जा रहा है जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें