फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के घर नहीं ले जाती मम्मी, सरकार ने नहीं दिए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के धरने में आजकल उनके बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। शनिवार को भी बच्चे धरने में शामिल हुए। धरनास्थल पर एक बच्चे ने बताया कि इस समय स्कूलों में छुट्टियां हो गई हैं। मां को सरकार ने वेतन नहीं दिए हैं, इसलिए वह प्रतिदिन ड्रीमलैंड पार्क में धरना देती हैं। पैसे नहीं होने से वह इस बार अपनी नानी के घर भी नहीं जा पाया। कुछ इसी तरह की कहानी आंगनबाड़ी वर्कर्स के धरने में शामिल अन्य बच्चों ने बताई। नानी के घर नहीं जाने से बच्चे गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी उनकी माताओं की मांगों को पूरा करे, उनको पैसे दे, ताकि वे छुट्टियाें में अपनी नानी के घर जा सकें।
विज्ञापन

धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि आज उनके संघर्ष में बच्चे भी उनके साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे और परिवार का हर सदस्य उनके संघर्ष के साथ खड़ा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन वर्करों को मिलने वाले वेतन व अन्य सुविधाओं में किसी तरह का बदलाव करने को सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें