श्री नरसिंह गोशाला मांडली में 21 कुंडीय अति महाविष्णु यज्ञ का आयोजन 7 दिसंबर से होगा। अति महाविष्णु यज्ञ के सफल आयोजन के लिए वीरवार को नरसिंह गोशाला में कमेटी के सदस्यों ने बैठक की।
इस मौके पर मास्टर बलदेव सिंह, कैप्टन पवन कुमार, कैप्टन ओम प्रकाश, मुल्क राज, मोहन लाल और ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 7 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक श्री नरसिंह गोशाला मांडली में 21 कुंडीय अति महाविष्णु यज्ञ होगा जिसके सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि अति महाविष्णु यज्ञ के दौरान हर दिन सुबह नाै बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक हवन होगा। दोपहर बाद 1:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक कथावाचक नरेश उपमन्यु महाराज प्रवचन सुनाएंगे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान हर दिन श्री नरसिंह गोशाला मांडली में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।