फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रोजगार मेले में दूसरे दिन 200 आवेदन

Thu, 17 Jul 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रोजगार के लिए आवेदन करने पहुंचे युवक। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
विज्ञापन
घाटी औद्योगिक क्षेत्र में निजी इकाई की ओर से रोजगार मेला जारी
विज्ञापन


कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में निजी इकाई की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में दूसरे दिन 200 आवेदन सामने आए। मंगलवार को पहले दिन 183 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए आवेदन कर साक्षात्कार दिया था। वीरवार को मेले का आखिरी दिन है। एयरोप्लास्ट औद्योगिक इकाई परिसर में तीन सौ पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार से शुरू हुए इस रोजगार मेले में बुधवार को युवाओं का और भी अधिक देखने को मिला। विभिन्न पदों पर अपनी दावेदारी जताते हुए स्थानीय युवाओं ने आवेदन जमा किए। फार्म की जांच के बाद साक्षात्कार भी लिए गए। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय गोयल ने बताया कि नवंबर महीने तक कंपनी दो चरणों में अपने दो यूनिट का उत्पादन शुरू करने जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बताया कि वीरवार को आवेदन का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें