जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 नई टीम के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 273 तक पहुंच गई है।
रिपोर्ट के अनुसार सभी 19 मरीजों में सात मरीज कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से हैं। जबकि 11 अन्य मरीज आसपास के गांव से हैं। विभाग के अनुसार अब तक पाए गए डेंगू के सभी मरीजों में 183 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। अन्य का उपचार विभाग की देखरेख में किया जा रहा है।