ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एनएचपीसी सेवा-2 पावर स्टेशन में ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के अंतर्गत अनुबंधित सफाई कर्मचारियों के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख मदन लाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार चिंतन, ग्रुप सीनियर डीसीएमओ, एवं डॉ. रज़िया सुल्ताना शेख, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सेवा- II पावर स्टेशन ने अनुबंधित सफाई कर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान कुल 182 अनुबंधित सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी सफाई मित्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता किट (जैसे दस्ताने, मास्क, सैनिटाइज़र, हैंडवॉश आदि) भी वितरित किए गए।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुबंधित सफाई कर्मियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। एनएचपीसी सेवा- II पावर स्टेशन ने इस पहल के माध्यम से स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य के संदेश को मजबूती प्रदान की।