फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोहाई के फिजा पहलवान और डोडा के आरिफ संयुक्त विजेता

विज्ञापन
बिलावर के सेरी में आयोजित दंगल में दमखम का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
लोअर धार डूगनु पंचायत के सेरी गांव में शनिवार को आयोजित वार्षिक दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

लोहाई के फिजा पहलवान और डोडा के आरिफ पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा जमाने के लिए कई दांव-पेच लगाए। लगभग 30 मिनट तक चली कुश्ती में कोई भी पहलवान जब एक दूसरे को पराजित नहीं कर सका तो नतीजतन दंगल ने दोनों पहलवानों को बड़ी माली का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल में स्थानीय इलाके के पहलवानों के साथ साथ पंजाब के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 132 कुश्तियां करवाई गईं । छोटी माली जम्मू के राकेश पहलवान और पंजाब के सुरमू पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छुट्टी। बड़ी माली और छोटी माली के संयुक्त विजेता रहे सभी पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बता दे कि उपमंडल के अलग-अलग इलाकों में जून महीने से आयोजित करवाए जाने वाले वार्षिक दंगलों का धार डूगनु दंगल के बाद समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें